आगरालीक्स …आगरा में श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए घमासान मचा हुआ है। कल चुनाव होने हैं। ( Agra News : Shree Ramleela Committee election for President & Secretary on 20th July 2024 )
आगरा की श्रीरामलीला कमेटी द्वारा हर साल सितंबर में रामबारात का आयोजन किया जाता है। रामबारात के आयोजन से पहले कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री चुने जाने हैं। हर बार सर्वसम्मति से कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव कर लिया जाता है। मगर, इस बार अभी तक सर्वसम्मति नहीं बनी है।
20 जुलाई को होगा चुनाव
श्रीरामलीला कमेटी के चुनाव के लिए 20 जुलाई को रामस्वरूप सिंघल कन्या इंटर कॉलेज, दरेसी नंबर एक में बैठक बुलाई गई है। इसमें श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री का चुना होना है। अभी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष हैं और राजीव अग्रवाल महामंत्री हैं। चुनाव अधिकारी टीएन अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन तीन दावेदार हैं। आम सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आम सहमति न बनने पर चुनाव कराए जाएंगे।