लखनऊलीक्स…प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ रूट के हर दुकानदार और ठेल-ढकेल वालों को नेमप्लेट लगाने के आदेश।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने सबसे पहले आदेश दिया था
सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी दुकानदारों के अपने नाम स्पष्ट रूप से लिखने के आदेश जारी किए थे, इसके बाद से विवाद शुरू हो गया है।
योगी सरकार ने अब स्पष्ट आदेश जारी किए
योगी सरकार ने अब इस बारे में स्पष्ट रूप से सभी दुकान, होटल, ठेल-ढकेल वालों के लिए आदेश जारी कर दिया है।
कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाने का फैसला
मुख्यमंत्री कार्यालय से कहा गया है यूपी में सभी कांवड़ मार्गों पर दुकानदार, होटल, ठेल-ढकेल वालों को अपने नाम की नेमप्लेट लगानी होगी। सरकार ने यह फैसला कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।