आगरालीक्स…स्कूली बच्चों के दांतों के कैविटी और खून व पोषण की कमी मिल रही है. मोबाइल से आंखों पर प्रभाव. आगरा के इन दो स्कूलों में 405 बच्चों का हुआ हेल्थ चेकअप
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा 19 जुलाई को होली पब्लिक जूनियर स्कूल देहली गेट आगरा, रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहामंडी आगरा में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए एक बृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीर प्रकाश, डॉक्टर हितेंद्र इंदौलिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशांक जैन, डॉक्टर खुशबू गुप्ता, डॉक्टर अंजली गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेशू अग्रवाल, डॉक्टर एल के गर्ग ने अपनी सेवाएँ देते हुए लगभग 405 छात्रों एवं छात्राओं का वजन, नेत्र परीक्षण , दांतों का परीक्षण , और अनीमिया आदि का परीक्षण किया।
कई ऐसी छात्राओं को, जिन्हें अपनी विज़न समस्या का पता नहीं था, उन्हें इस कैंप के माध्यम से अपनी समस्या के बारे में जानकारी मिली। इसके अलावा, कई छात्र-छात्राओं में खून की कमी तथा पोषण की कमी भी पाई गई और अधिकतर बच्चों को इस कम उम्र में भी दांतों में कैविटी की समस्या से ग्रस्त पाया गया। सभी बच्चों को उचित मार्गदर्शन और उपचार के निर्देश दिए गए। साथ ही बच्चों को मोबाइल के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया तथा मोबाइल फोन के उपयोग कम करने की सलाह दी गई।

डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रत्ना शर्मा ने रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज की छात्राओं को माहवारी के विषय में साफ सफाई की जानकारी भी दी। अध्यक्ष श्रीमती रुचि अग्रवाल द्वारा आरोग्यम कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताया। शिविर का संचालन सचिव डॉक्टर नीतू चौधरी एवं गरिमा मंगल द्वारा किया गया। शिविर में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम के साथ साथ रोहिनी तोमर, रिमिता अग्रवाल, गीता साहनी, रुनु दत्ता, नीलम मेहरोत्रा, आशु मित्तल, मीनाक्षी मोहन, शालिनी अग्रवाल, गरिमा मंगल, शीनू कोहली आदि ने पूर्ण सहभागिता देकर कैंप को सफल बनाया।