आगरालीक्स…आगरा में नेपाल गौरव डॉ. पूजा ज्योति जी महाराज, साध्वी कृतिका जी और साध्वी पूनम जी का हुआ जैन भवन लोहामंडी में भव्य मंगल प्रवेश
श्री एसएस जैन समिति लोहा मंडी आगरा के तत्वाधान में नेपाल गौरव डॉ पूजा ज्योति जी महाराज साध्वी कृतिका जी साध्वी पूनम जी महाराज का पारस पल्स एक्सटेंशन से धर्म प्रभावना करने के पश्चात आज जैन भवन स्थानक लोहामंडी आगरा में होने वाले अभूतपूर्व ऐतिहासिक अकल्पनीय चातुर्मास 2024 का महामंगल प्रवेश बड़े ही उत्साह, धूमधाम एवं हर्षाेलास के साथ हुआ।
मंगलकारी चातुर्मास 2024 की महामंगल प्रवेश यात्रा बैंड बाजे के साथ जैन समाज की महिलाओं द्वारा केसरिया प्रधान में मंगल कलश के साथ पुरुषों द्वारा श्वेत वस्त्र धारण करके एवं श्री रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ-़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मंगल यात्रा के दौरान सभी धर्म प्रेमी भाइयों और बहनों में जैन धर्म के भजनो के साथ आचार्य भगवनतो एवं साध्वियों की जय जयकार से आकाश को गुंजायमान कर दिया।
जैन स्थानक लोहामंडी में मंगलकारी चातुर्मास 2024 की प्रवेश यात्रा के पश्चात धर्म सभा हुई जिसमें राजा मंडी स्थित महावीर भवन में चातुर्मास कर रहे श्री विचक्षण मुनि जी महाराज के शिष्य श्री उदित राम जी महाराज एवं श्री जागृति मुनि जी महाराज ने पधारकर धर्म सभा की शोभा बढ़ाई। सभा में एस एस ट्रस्ट न्यू राजामंडी , श्री श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के पदाधिकारी एवं हाथरस,भरतपुर, जयपुर एवं अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी भाई बहनों ने पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में जैन महिला मंडल की सदस्यों ने स्वागत भजन प्रस्तुत किया एवं उपस्थित विभिन्न समूह से पधारे हुए पदाधिकारी ने चातुर्मास की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।