आगरालीक्स …आगरा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा आज होगी। यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के छात्र राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र में परीक्षा देंगे। ( Agra News : 10th & 12th Compartment Exam Today)
यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित की जा रही है। 10 वीं की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे तक होगी और 247 छात्र शामिल होंगे। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी और 448 छात्र शामिल होंगे।