Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: DM arrived to inspect the ongoing construction work in SN, gave instructions to metro officials…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: DM arrived to inspect the ongoing construction work in SN, gave instructions to metro officials…#agranews

138

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और अस्पताल के काम चल रहे हैं तो दूसरी ओर मेट्रो स्टेशन का काम. डीएम ने मेट्रो अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एसएन मेडिकल कालेज ने बताया कि कालेज के परिसर में क्रिटीकल केयर यूनिट, मोर्चरी, पोस्टमार्टम हाउस, मेडिसिन ब्लाक के साथ-साथ इमरजेंसी व ट्रामा सेन्टर (200 बेड) आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे आमजन को अधिक से अधिक संस्थान द्वारा स्वास्थ्य सुविधायें दी जा सकेंगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आगरा मेट्रो कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके कार्यक्षेत्र के अलावा जहां भी मेट्रो कारपोरेशन का निर्माण से सम्बन्धित सामग्री तथा मशीने आदि रखी हैं, उन्हें 30 जुलाई तक हटवाना सुनिश्चित करें, ताकि उस स्थान का उपयोग कर सम्बन्धित कार्यदाई संस्था अपने कार्यों को ससमय पूर्ण करा सके साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि 01 अगस्त से अपना निर्माण कार्य आरम्भ कराना सुनिश्चित करें और यदि कोई समस्या आती है तो उससे उन्हें अवगत करायें। दोनों संस्थायें आपस में समन्वय कर जनहित में कराये जा रहे विकास कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

लेडी लायल अस्पताल के पास कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परियोजना प्रबन्धक सीएनडीएस को निर्देश दिए कि कार्य क्षेत्र से मिट्टी आदि हटवाना सुनिश्चित करें और 01 अगस्त से प्रस्तावित निर्माण कार्य को आरम्भ कराना सुनिश्चित करें, जिस पर मेट्रो कारपोरेशन द्वारा बताया गया कि उक्त के लिए कार्यदायी संस्था को एनओसी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने आगरा मेट्रो कारपोरेशन के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए सी.एन.डी.एस. के परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिए कि एस.एन. मेडिकल कालेज में इमरजेंसी वार्ड व ट्रामासेंटर तक मरीजों तथा तिमारदारों को पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसको लेकर सभी व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित करें।

उन्होंने अपर आयुक्त पुलिस यातायात से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने प्राचार्य एसएन मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि इनर रोड में किसी भी प्रकार की कमी हो तो उसे कार्यदायी संस्था के माध्यम से पहले से ही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आगरा मेट्रो कारपोरेशन से अनिल राय, प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीआरएनएन बृज बिहारी चाहर व बीके सोनी, प्राचार्य एसएन मेडिकल कालेज डॉ. प्रशान्त गुप्ता, परियोजना प्रबन्धक सीएनडीएस भुपेन्द्र सिंह सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!