आगरालीक्स…आगरा पुलिस को घी के डिब्बों के अंदर मिली ऐसी 4 से 5 करोड़ की कीमती चीज, हिमालय की पहाड़ियों से पुष्पा स्टाइल में लाई जा रही थी ये…दो अरेस्ट
आगरा पुलिस ने नेपाल के दो तस्करों को अरेस्ट किया है. इनके पास से घी के डिब्बे मिले लेकिन जब पुलिस ने घी के डिब्बों को खोलकर देखा तो पुलिस के भी एकबारगी होश उड़ गए. घी के डिब्बो में घी के अंदर चरस छुपा कर ले जा ई जा रही थी. जिन दो नेपाली युवकों को अरेसट किया गया वह हिमालय से एक महिला तस्कर की मदद से आगरा और आसपास में चरस को सप्लाई करने जा रहे थे. पुष्पा स्टाइल में इस तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 20 किलो से अधिक की चरस, नेपाली और भारतीय करेंसी और मोबाइल व सिम बरामद किए हैं.
ताजगंज पुलिस ने एसटीएफ के साथ पकड़े
पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते से आगरा लाकर चरस की तस्करी की जा रही है. शुक्रवार की रात ताजगंज पुलिस एसटीएफ के साथ चेकिंग कर रही थी. तभी रात को नेपाल के दो युवकों को अरेस्ट किया. इनमें एक का नाम शाहिद निवासी मोहल्ला हिटौरा, शांतिनगर नेपाल और मो. अब्दुल निवासी नारायण गण जिला चितवन नेपाल हैं.
घी के डिब्बों में भरी थी चरस
पुलिस ने इनके पास से घी की कट्टी बरामद की. जब उसे खोलकर देखा तो उसमें घी दिखाई दिया. लेकिन इसके अंदर चरस भरी हुई थी. इस चरस की कीमत 4 से 5 करोड़ रुपये बताई गई है. नेपाली तस्करों ने बताया कि बबीता पत्नी संतोष से वह सात हजार रुपये में चरस लेते थे. बबीता हिमालय से इसे लाती थी. उसके पास से चरस लेकर वह आगरा और आसपास के जिलों में बेच देते थे. पुलिस ने इनके पास से भारतीय और नेपाली करेंसी, मोबाइल और तीन सिम जिसमें दो भारतीय और एक नेपाली सिम बरामद की है.