आगरालीक्स ….काशी में गंगा में नाव से गिरी आगरा के कारोबारी की पत्नी का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला है, टीमें तलाश में जुटी हैं। ( Agra Businessman wife falls in Ganga in Varanasi not found after 24 hour)
आगरा के कमला नगर के बी 54 निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता अपनी 56 साल की पत्नी अर्चना गुप्ता सहित अन्य परिजनों के साथ वाराणसी गए थे, सोमवार को सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की प्लानिंग थी। इससे पहले रविवार शाम को नाव में बैठकर गंगा के घाट देखने के लिए निकले। उसी समय अस्सी घाट पर गंगा आरती चल रही थी, अस्सी घाट चौकी प्रभारी राहुल मौर्य के अनुसार, अर्चना गुप्ता नाव में खड़ी होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगी, इसी दौरान बगल से एक और नाव निकली, जिससे वे अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गई। नाव चालक उन्हें छोड़कर भाग गया।
मंगलवार सुबह से दोबारा तलाश
अर्चना गुप्ता का सोमवार रात तक पता नहीं चला, रात के चलते उनकी तलाश का अभियान रोक दिया गया। मंगलवार को अब दोबारा से टीमें गंगा में उनकी तलाश में जुटेंगी।