नईदिल्लीलीक्स …मोदी 3.0 का आम बजट आज पेश होगा। आयकर दाताओं को बड़ी राहत की उम्मीद है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से आम बजट पेश करेंगी। सबसे ज्यादा उम्मीद आयकर दाताओं को है। अभी आयकर में छूट सीमा तीन लाख रुपये तक है, इस बजट में उम्मीद है कि सरकार छूट सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक कर सकती है। इसके साथ ही मानक कटौती की मौजूदा सीमा 50 हजार को बढ़ाकर एक लाख रुपये तक किया जा सकता है।
80 सी के तहत छूट बढ़ने की उम्मीद
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए 80 सी के तहत छूट की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है।