Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: A fine of Rs 20 thousand was collected from the coaching operator for putting up the poster. If imposed again, FIR will be registered…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: A fine of Rs 20 thousand was collected from the coaching operator for putting up the poster. If imposed again, FIR will be registered…#agranews

213

आगरालीक्स…आगरा में कोचिंग संचालक अब जगह—जगह पोस्टर नहीं चिपका सकेंगे. पोस्टर लगाने पर कोचिंग संचालक से 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. फिर लगाया तो दर्ज होगी एफआईआर

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के द्वारा शहर की सुंदरता को पलीता लगाने वाले लोेगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने एक कोचिंग संचालक से बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर भविष्य में इस प्रकार कार्य किया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

शहर को साफ और सुंदर दिखाने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर गमले रखवाकर हरे भरे पेड़ लगाये जा रहे हैं तो वहीं दीवारों पर सुंदर सुंदर वाल पेटिंग्स कराई जा रही है। लेकिन कुछ कोचिंग संचालक अपना प्रचार करने के लिए दीवारों पर पोस्टर चिपका कर नगर निगम के प्रयासों पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही लोगों के खिलाफ आज सुबह भगवान टाकीज के आसपास निगम की प्रवर्तन टीम ने जेडएसओ राजीव बालियान के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान दीवारों पर पोस्टर चिपकाने पर एसडी कोचिंग कैम्पस के संचालक सत्यवीर चौधरी पर कार्रवाई करते हुए उससे बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही का पता चलने पर हालांकि अन्य कोचिंग संचालक अपने प्रतिष्ठानों के ताले लगाकर फरार हो गये। इस दौरान जेडएसओ राजीव बालियान ने एसके कैरियर क्लासेज के संचालक संत कुमार को भी इस संबंध में सचेत किया।

खाली जगह पर कूड़ा डालने पर चार हजार का जुर्माना
लायर्स कालोनी में टंकी के निकट खाली स्थान पर लोडर में भरकर लाये गये कूड़े को डालने पर निगम की टीम ने लोडर चालक पर चार हजार रुपये का का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में जेडएसओ राजीव बालियान ने बातया कि लोडर चालक किसी मॉल से कूड़ा भरकर लाया था। उसे चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालते पाया गया तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra on the first day of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के आसार. मंगलवार को...

आगरा

Agra News: Sri Ram Katha at Shri Mahakaleshwar Dham in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में यमुना तट पर बसे श्री महाकालेश्वर धाम में श्रीराम कथा...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

error: Content is protected !!