Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Employee’s service terminated due to negligence in work, CS FI’s salary stopped…#agranews
आगरा

Agra News: Employee’s service terminated due to negligence in work, CS FI’s salary stopped…#agranews

176

आगरालीक्स…आगरा में कारगिल चौराहे से लेकर पश्चिमपुरी तक रोड पर मिली इतनी गंदगी कि माथा चकराया. डिवाइडर इतने गंदे मानो वर्षों से नहीं हुए हों साफ. ये हुआ एक्शन

स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों की अवहेलना करने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी जबकि क्षेत्रीय सीएसएफआई का सात दिन के लिए वेतन अस्थाई रूप से रोकने के आदेश दिए हैं। शहर में सफाई कार्य करने और कूड़ा उठाने को लेकर लापरवाही बरतने की शिकायतों का संज्ञान लेकर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने गत दिवस वार्ड-90 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सहायक नगरायुक्त को कारगिल चौराहे से लेकर पश्चिम पुरी रोड के मोड तक जगह-जगह गंदगी मिली। सहायक नगर आयुक्त ने नगरायुक्त को दी गई आख्या में जानकारी दी कि मार्ग के डिवाइडर पर गंदगी जमी हुई थी, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि संबंधित सीएसएफआई मुनेश कुमार व सफाई नायक द्वारा डिवाइडर की काफी समय से सफाई नहीं कराई जा रही थी। निरीक्षण के दौरान सुबह दस बजे तक मुख्य मार्ग पर झाडू सफाई इत्यादि का कार्य नहीं कराया गया था। जबकि मुख्य मार्ग की सफाई का कार्य सुबह ही किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं।

नगरायुक्त के निर्देशों की अवहेलना की
बीते दिनों नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के द्वारा दिए गए निर्देश पर कारगिल चौराहे से लेकर पश्चिमपुरी रोड तक के मोड़ तक रोड के डिवाइडर पर लगे फूल इत्यादि बेचने वाले लोगों को हटवाया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नगर आयुक्त के निर्देशों की अवेहलना करते हुए संबंधित सीएसएफआई व सफाई नायक द्वारा पुनः फूल बेचने वालों को स्थापित करा दिया गया है जबकि इस संबंध सहायक नगर आयुक्त द्वारा पहले भी सीएसएफआई वं सफाई नायक को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन उनके द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।

एसएफआई द्वारा क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारी अहसान पुत्र सरीज अब्बास को मेठ बना कर डायरी देकर कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने आउटसोर्स कर्मचारी अहसान को डायरी छोड़ कर झाडू लगाने के लिये निर्देशित किया तो उसने कार्य करने से मना कर दिया।

सड़क किनारे पड़ा हुआ था सीएंडडी वेस्ट
निरीक्षण के दौरान सहायक नगरायुक्त ने पाया कि कारगिल पेट्रोल पंप से डीपीएस रोड तक सड़क किनारे बड़ी-बड़ी घास है और साथ में सीएंडडी वेस्ट भी पड़ा हुआ है। जब एसएफआई से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!