Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Fine of Rs 1.31 lakh collected from shopkeepers for not giving wet and dry waste separately…#agranews
आगरा

Agra News: Fine of Rs 1.31 lakh collected from shopkeepers for not giving wet and dry waste separately…#agranews

193

आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में कार्रवाई. गीला-सूखा कूड़ा अलग अलग न देने पर दुकानदारों से वसूला 1.31 लाख का जुर्माना. सबसे ज्यादा इस मार्केट के दुकानदारों को हिदायत…

नगर निगम प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी तमाम लोग अभी भी गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग नहीं रख रहे हैं। इसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये हैं। नगर आयुक्त के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को सुबह से ही नगर के विभिन्न व्यावसायिक क्षे़त्रों में अभियान चलाकर एक लाख इकत्तीस हजार छह सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे गीले व सूखे कूड़े के लिए अलग अलग कूड़ेदान रखें । ऐसा न करने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अभियान लगातार चलता रहेगा।

गीले व सूखे कूड़े को अलग अलग कचरेदान में रखने के लिए नगर निगम लगातार लोगों को जागरुक कर रहा है। इस कार्य में निगम की सहयोगी संस्था संवेदना डवलेपमेंट सोसायटी का भी सहयोग लिया जा रहा है। जगह जगह नुक्कड़ नाटक और रैलियां निकाल कर लोगों को इसके प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसके बावजूद तमाम लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे कूड़े के सेगरीगेशन में समस्या उत्पन्न हो रही है। सोलिडवेस्ट नियमावली 2023 के अनुसार सभी लोगों को सूखा व गीला कूड़ा अलग अलग रखना अनिवार्य है ऐसा न करने वाले पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जा सकता है।

कमला नगर क्षेत्र में सर्वाधिक पचास हजार का जुर्माना
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अनुसार अभियान के दौरान कमला नगर क्षेत्र में सर्वाधिक जुर्माना वसूल किया गया। यहां पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रोहित ने गीला व सूखा कचरा अलग अलग न रखने वाले दुकानदारों से पचास हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा आजमपाड़ा,शाहगंज क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव उपाध्याय ने 18500 रुपये रामनगर पुलिया क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामजी भईया ने 9100 रुपये वसूले हैं। इसके अलावा ये अभियान न्यू आगरा, भगवान टाकीज, रामबाग,शमसाबाद रोड, बोदला, यमुनापार, सुभाष बाजार रावत पाडा,सेवला और ताजगंज क्षेत्र में चलाया गया जहां पर नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों से हजारों रुपये की पैनाल्टी वसूल की गई।

कारोबारी खुद रखें दुकानों पर डस्टविन
जेडएसओ राजीव बालियान के अनुसार 2018 से पूर्व नगर निगम की ओर से लाखों की संख्या में हर वार्ड में हरे और नीले रंग की दो दो डस्टविन बांटी गई थीं। इनमें एक में गीला व दूसरी में सूखा कचरा रखना होता था। लेकिन उत्तर प्रदेष सोलिडवेस्ट नियमावली 2023 में संशोधन के बाद सरकार की ओर से डस्टविन बांटने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद घरों व दुकानों पर कचरे के लिए स्वयं ही डस्टविन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चालान का प्रावधान किया गया है।

इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। दुकानदार सूखे व गीले कूड़े के लिए अलग अलग डस्टविन का प्रयोग करें। इस कार्य में सभी का सहयोग जरुरी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

error: Content is protected !!