आगरालीक्स …Agra News :आगरा में कुट्टू के आटे की पूड़ी और पकौड़ी खाने से एसएन में 117 मरीज भर्ती, कुट्टू के आटे विक्रेता के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई। 500 किलो संदिग्ध कुट्टू सीज।जन्माष्टमी पर कुट्टू के खाने का सेवन करने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, एडीएम सिटी अनूप कुमार ने आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि कुट्टू के आटे से बने भोज पदार्थ के सेवन के बाद उन्हें उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत हुई थी, जिसके कारण वह भर्ती हुए। निर्देश दिए की भर्ती मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज दिया जाए। ( Kuttu Atta ( Buckwheat) Poisoning in Agra : 113 Patient discharge, 500 KG kuttu Atta seize)
सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के चौहान हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, राधे-राधे हॉस्पिटल एवं सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में टेढ़ी बगिया, नारीपुरा, राम विहार कॉलोनी, प्रतापपूरा, सेमरी, ताजगंज, लोहा मंडी, गोकुलपुरा एवं शाहगंज आदि के साथ-साथ फरह जनपद मथुरा
के मरीजों को भी भर्ती किया गया था।
117 मरीज हुए भर्ती
अब तक कुल 117 मरीजों को भर्ती किया गया जिसमें 06 मरीज़ फरह, जनपद मथुरा के तथा शेष 111 मरीज़ जनपद आगरा के विभिन्न स्थानों के निवासी है। जिन्हें उल्टी दस्त घबराहट की शिकायत पर भर्ती किया गया था। सभी 117 मरीजों मैं से 113 मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है और उनका स्वास्थ्य अब सामान्य है जबकि 4 मरीज़ अभी भी सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं जिनकी स्थिति अब सामान्य है और संभवत उन्हें कल सुबह डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
500 किलो संदिग्ध कुट्टू आटा सीज
कुट्टू के आटे के सेवन से तबीयत बिगड़ने पर एफएसडीए की टीम ने छापे मारे, जिला अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुसार, टीम ने क्रष्णा नगर, शाहगंज स्थित एक घर में संचालित बंसल ग्रह उद्योग से करीब 500 किलो संदिग्ध कुट्टू का आटा जब्त किया है। कुट्टू के आटे के अलावा, सिघाड़ा आटा, समई, साबुदान सहित अन्य व्रत की सामग्री मिली है, इसे आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में सप्लाई किया जाता था। कुट्टू के 50 50 किलो के कटटे घर के बाहर मिले, इन्हें जब्त कर लिया है। दरेसी नंबर दो, टेढ़ी बगिया सहित अन्य जगहों पर भी की गई कार्रवाई।