आगरालीक्स… आगरा में जीएसटी के पैदा अमल में आते ही होते ही कई घटनाएं हुईं, यूपी के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने जीएसटी को वरदान बताया तो व्यापारियों ने जीएसटी की अर्थी सजाई, उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
शनिवार को आगरा में वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में जीएसटी दिवस में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीएसटी से लघु और अति लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी। उन्होंने अगले दो साल में यूपी की विकास दर दो फीसदी बढ़ने का दावा भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जीएसटी से लघु उद्योग और अति लघु उघोग को भी बढ़ावा मिलेगा । हर जिले में जनसुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं, जहां व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित शिकायतें दूर की जाएंगी। उन्होंने कहा जीएसटी में बदलाव भी होते रहेंगे। व्यापारी इस बारे में अपने सुझाव सरकार को दें। सरकार इस पर अमल करेगी।
विकास कार्यों की समीक्षा
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा आगरा के प्रभारी मंत्री हैं, उन्होंने आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की।
व्यापारियों ने जलाई अर्थी
आगरा के व्यापारियों ने जीएसटी के जन्म के पहले दिन ही उसे मृत बता दिया। इतना ही नहीं व्यापारियों ने शनिवार को सुबह ही जीएसटी और भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक अर्थी सजाई और फिर शवयात्रा निकालकर विरोध जताया। पुलिस ने कारोबारियों को रोक लिया, उन्होंने बेलनगंज चौराहे पर अर्थी को रखकर आग लगा दी। पुलिस ने 10 व्यापारियों को हिरासत में ले लिया।