आगरालीकस…आगरा के फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किया महाकालेश्वर के दर्शन…
महाकालेश्वर मंदिर कारिडोर में महाकाल लोक और शिप्रा नदी का किनारा, अदभुत और अकल्पनीय। आगरा से उज्जैन गए फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने महाकालेश्वर के दर्शन किए। शीतला प्रसाद ने बताया कि महाकालेश्वर में विकसित किए गए कारिडोर की तरह से ही मथुरा में कारिडोर विकसित किया जाना चाहिए। उज्जैन की यात्रा में पंकज शर्मा, रियाल सेठी, परमानंद सिंह,अशोक कुशवाह, रानू त्यागी, शशि कश्यप, राकेश शर्मा, भाव सिंह, मुनेश शर्मा शामिल रहे।