Tuesday , 21 April 2026
Home हेल्थ Agra News: Agra’s homeopathic doctor Dr. Rajneesh honored with “Healthcare Icon Awards 2024″…#agranews
हेल्थ

Agra News: Agra’s homeopathic doctor Dr. Rajneesh honored with “Healthcare Icon Awards 2024″…#agranews

180

आगरालीक्स…आगरा के होम्थोपैथिक चिकित्सक डॉ. रजनीश को “हैल्थकेर आइकॉन अवार्ड्स 2024 ” से सम्मानित किया गया

आगरा के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजनीश अग्रवाल को “लीडिंग होम्योपैथिक डॉक्टर इन इंडिया ” श्रेणी में हैल्थकेर आइकॉन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें गुड़गांव के प्रतिष्ठित होटल हयात प्लेस में रविवार को आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर के हाथों प्रदान किया गया. यह क्रायक्रम का आयोजन एमिनेंट रिसर्च मुंबई ने किया.

डॉ. रजनीश अग्रवाल पिछले 32 वर्षों से आगरा में होम्योपैथी के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस दौरान उन्होंने न केवल भारत बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त की है. उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते हैं। इनमें प्रमुख रूप से उन्हें विभिन्न चिकित्सा संघों द्वारा दिया गया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी शामिल है.

समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और डॉ. अग्रवाल की उपलब्धियों की सराहना की. अपने भाषण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने इस पुरस्कार को अपने मरीजों और उनके सहयोगियों को समर्पित किया और कहा, “यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि उन सभी के लिए है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा साथ दिया. होम्योपैथी में मेरी यात्रा का उद्देश्य हमेशा मरीजों को सरल, सुरक्षित और प्रभावी इलाज प्रदान करना रहा है, और यह पुरस्कार मुझे इस दिशा में और मेहनत करने की प्रेरणा देता है.”

डॉ. रजनीश अग्रवाल को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने के पीछे उनके द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान और उनके प्रभावशाली उपचार परिणामों का विशेष योगदान माना जाता है। उनके कई मरीज और सहकर्मी उनके समर्पण और चिकित्सा कौशल की प्रशंसा करते हैं। अपनी सेवाओं के दौरान, उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इस क्षेत्र में नवीन अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए हैं। उनकी चिकित्सा पद्धति न केवल होम्योपैथी की मूल सिद्धांतों पर आधारित है, बल्कि उन्होंने समय-समय पर इसे नए शोध और तकनीकों के साथ भी समृद्ध किया है।

डॉ. रजनीश अग्रवाल की इस उपलब्धि के लिए आगरा के चिकित्सा जगत में भी हर्ष की लहर है। उनके सहकर्मियों और मरीजों ने उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान के साथ, डॉ. अग्रवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि होम्योपैथी चिकित्सा में उनका योगदान बेमिसाल है और वे आने वाले समय में भी इस क्षेत्र में अपने योगदान को जारी रखेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!