Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Car entered Haldiram’s showroom in Agra like Rohit Shetty’s films, case registered…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Car entered Haldiram’s showroom in Agra like Rohit Shetty’s films, case registered…#agranews

275

आगरालीक्स…आगरा में रोहित शेट्टी के फिल्मों की तरह हल्दीराम के शोरूम में घुसी थी कार. तेज ड्राइविंग और बिंदास नाइट…क्या आगरा में भी तेजी से बढ़ रहा मेट्रो सिटीज का कल्चर…

आगरा के संजय प्लेस में आहार रेस्टोरेंट के बगल में हल्दीराम रेस्टोरेंट है. सिटीजन ज​र्नलिस्ट द्वारा भेजे गए वीडियो में एक कार हल्दीराम रेस्टोरेंट के गेट में घुसी दिखाई दे रही है. रेस्टोरेंट पर तैनात सुरक्षा कर्मी का कहना है कि सोमवार रात 1.30 बजे स्पीड कार अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट की सीढ़ियों पर होते हुए गेट से टकराई। तेज आवाज हुई.

जिस किसी ने भी इसको देखा, उसका कहना था कि कार ऐसे रेस्टोरेंट में घुसी जैसे रोहित शेट्टी की फिल्मों में दिखाया जाता है. तेज आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी के साथ ही स्थानीय लोग भी पहुंच गए. तेज स्पीड से कार रेस्टोरेंट के गेट से टकराई, इसके बाद बंद हो गई. एयर बैग खुलने से कार सवार की जान बच गई लेकिन उसे चोट आई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इंस्पेक्टर हरीपर्वत् आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है.

मेट्रो सिटीज का कल्चर!
हाल के कुछ सालों में देखा जाए तो आगरा में मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली, मुंबई जैसा कल्चर तेजी से बढ़ा है. रूफटॉप पार्टीज, होटल्स और रेस्टोरेंट में देर रात तक चहल पहल, तेज ड्राइविंग बढ़ी है. आगरा के होटल्स द्वारा वीकेंड पर देश के मशहूर बैंड बुलाकर सैटरडे या संडे नाइट का आयोजन करना भी इनमें शामिल है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

error: Content is protected !!