आगरालीक्स…Agra News : यमुना एक्सप्रेस पर रूट डायवर्जन किया गया है। आगरा से नोएडा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर जाने से पहले रूट डायवर्जन देख लें।
ग्रेटर नोएडा में आज 11 सितंबर को सेमिकॉन इंडिया एक्सपॉजीशिन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसे देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है।
जेवर टोल से अलीगढ़ की तरफ किया गया डायवर्ट
आगरा से नोएडा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे से जाने वाले वाहनों को जेवर टोल से अलीगढ़ के लिए डायवर्ट किया गया है।