आगरालीक्स….Agra News : आगरा में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ कार में रेप के मामले के आरोपी आईआईटी के छात्र को कोर्ट से राहत। कोर्ट ने एमटेक के छात्र को जमानत दे दी है। (Agra News : Court grant bail to IIT Jammu Mtech Student)
आगरा यूनिवर्सिटी के आईईटी से बीटेक कर चुकी छात्रा ने अपने सीनियर छात्र शिवांश सिंह जो अभी आईआईटी जम्मू से एमटेक कर रहा है उस पर सिकंदरा क्षेत्र में कार में रेप करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, आरोपी छात्र शिवांग को बयान दर्ज करने के लिए आगरा बुलाया। पुलिस ने छात्र को 28 अगस्त को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
कोर्ट से मिली राहत
इस मामले में आरोपित छात्र की ओर से अधिवक्ता नीरज पाठक ने तर्क दिए कि आरोपित निर्दोष है, एफआईआर में घटना का कोई समय अंकित नहीं है। एफआईआर अत्यंत विलम्ब से दर्ज कराई गई है। इससे पूर्व वादिया ने 28 जुलाई को थाना हरीपर्वत में भी प्रार्थना पत्र दिया था उसमें आरोपित के विरुद्ध आरोप नहीं लगाया था। आरोपित उससे सीनियर था, वह