Thursday , 22 October 2026
Home एजुकेशन NEET 2017 counselling 2017: Document verification in SN Medical College, Agra from 9 to 13 July
एजुकेशनहेल्थ

NEET 2017 counselling 2017: Document verification in SN Medical College, Agra from 9 to 13 July

278

आगरालीक्स …आगरा के एसएन सहित प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट की काउंसिलिंग चल रही है, अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंटस की जांच एसएन में आज (नौ जुलाई)  से 13 जुलाई तक होगी, इसके लिए नीट के प्राप्तांक के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्राचार्य डॉ सरोज सिंह के अनुसार नई सर्जरी बिल्डिंग में डॉक्यूमेंटस की जांच होगी, पहले दिन 451 से अधिक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, 13 जुलाई को छूटे हुए अभ्यर्थी अपने डॉक्यूटमेंटस की जांच करा सकते हैं।

sn 2

13 जून को घोषित हुआ था नीट 2017 का रिजल्ट
.देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट 2017 का रिजल्ट घोषित हो गया है। आगरा की डॉक्टर फैमिली में डॉ सुनील शर्मा, डॉ अनुपमा शर्मा की बेटी शाम्भवी की कैटेगिरी रैंक 800 आई है, इसके साथ ही शहर के कई होनहार ने नीट क्वालीफाई किया है।
नीट के लिए सात मई को परीक्षा हुई थी, सीबीएसई ने शुक्रवार को नीट का रिजल्ट जारी कर दिया। पंजाब के नवदीप सिंह ने 700 में से 697 अंक प्राप्त कर टॉप किया है, दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के अरचित गुप्ता और तीसरे नंबर पर मनीष मूलचंदानी रहे हैं।
12 घंटे पढाई कर शाम्भवी ने मारी बाजी
आगरा के डॉ सुनील शर्मा और डॉ अनुपमा शर्मा की बेटी शाम्भवी शर्मा के 700 में से 620 अंक आए हैं और उनकी कैटेगिरी रैंक 800, जबकि ओवर आॅल रैंक 1121 है। शाम्भवी ने सेंट एंथनीज से हाईस्कूल और इसके बाद मॉर्डन स्कूल, दिल्ली से इंटरमीडिएट के साथ तैयारी की, वे 10 से 12 घंटे पढाई करतीं थीं। उनके बडे भाई अक्षत शर्मा सफदरजंग, दिल्ली से एमबीबीएस कर रहे हैं। शाम्भवी के पिता डॉ सुनील शर्मा (नवदीप हॉस्पिटल, आगरा) लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं और मां अनुपमा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।
डायग्नोस्टिक का खर्चा करना है कम
चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य बना रहे युवाओं की सोच भी अलग है, शाम्भवी का कहना है कि आज के समय में डॉक्टर की फीस से ज्यादा खर्चा जांच का है, इस खर्चे को कम करना है, जिससे हर व्यक्ति समय से अपनी जांच करा सके, बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में पकडा जा सके और मरीजों की जान बचाई जा सके। वे एमबीबीएस के बाद डायग्नोस्टिक के क्षेत्र में हायर डिग्री लेना चाहती हैं।
जेन आॅस्टिन का प्राइड एंड प्रीजूडिस नॉवेल पसंद
कई घंटे लगातार पढाई के बाद शाम्भवी रिलेक्स होने के लिए नॉवेल पढती हैं, उन्हें जेन आॅस्टिन का प्राइड एंड प्रीजूडिस नॉवेल पसंद है।

ये हैं क्वालीफाइंग माक्र्स
सामान्य कैटेगिरी के लिए 131
आरक्षित वर्ग के लिए 107

सात मई को नाीट आयोजित किया गया था, इसमें 10 .50 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
नीट की परीक्षा 10. 50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे,

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Free health camp at Sarvottam Super Speciality Hospital on October 25th

आगरालीक्स…आगरा के सर्वोत्तम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 25 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य...

हेल्थ

Agra News: Doctors organized a car rally to raise awareness among women about menopause…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व मेनोपॉज़ दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली कार रैली. महिलाओं...

हेल्थ

Agra Health News: Agra’s First AI and Cloud physician inbuild Sarvottam Superspeciality Hospital for all deseases of child

आगरालीक्स… आगरा का पहला बच्चों के सभी तरह के इलाज के लिए...

एजुकेशन

UP Board Exam 2027: High School and Intermediate exams to begin on February 5; board releases date sheet…#agranews

आगरालीक्स…यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 5 फरवरी से. बोर्ड...

error: Content is protected !!