आगरालीक्स…आगरा में बारिश के आसार. हवाओं ने आज गर्मी से दी राहत..जानें आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. 27 और 28 सितंबर को आगरा में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. बुधवार को शाम से मौसम बदला हुआ है. आगरा के आसपास के जिलों मथुरा आदि में बारिश हुई है इसका असर आज आगरा में देखने को मिला. हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/09/24) 33.1
Departure from Normal(oC) -2.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/09/24) 27.1
Departure from Normal(oC) 4.1