आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 21 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब की बिक्री ना की जाए। आगरा में अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डा. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जनपद आगरा में निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। ( Agra News : Alcohol not sold below 21 year in Agra)
नारकोटिक विभाग को निर्देशित किया गया कि किसी भी विद्यालय की 100 मीटर की दूरी तक कोई पान, बीड़ी, गुटखा की दुकान नहीं होनी चाहिए, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया की विद्यालयों में कक्षा 6 से ऊपर हर कक्षा में प्रहरी क्लब का गठन किया जाय, जिसमें चार बच्चे सदस्य एवं कक्षा के अध्यापक अध्यक्ष होंगे। प्रहरी क्लब नजर रखेगा की कक्षा का कोई बच्चा नशे की गिरफ्त में ना आए,
समाननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को गति प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।