आगरालीक्स…आगरा में सूर्योदय और सूर्यास्त का टाइम बदल गया है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो रात को मौसम ठंडा होना शुरू हो गया है. जानिए आज का तापमान
आगरा में मौसम बदलना शुरू हो गया है. दिन में जहां तेज धूप निकल रही है तो वहीं रात के समय अब मौसम में ठंडापन आने लग गया हैह. इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खासा अंतर भी हो गया है. वहीं सूर्योदय और सूर्यास्त के टाइम में भी अब परिवर्तन आ गया है. इस समय सूर्योदय का टाइम सुबह 6 बजकर 13 मिनट है तो वहीं सूर्यास्त का समय शाम को 6 बजे है. आने वाले समय में सूर्योदय का टाइम और बढ़ेगा तो वहीं सूर्यास्त का टाइम कम होगा.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस है. न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के आसार न के बराबर हैं. 10 अक्टूबर के बाद से तेजी से अधिकतम तापमान में कमी आना शुरू हो जाएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/10/24) 37.2
Departure from Normal(oC) 1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/10/24) 24.3
Departure from Normal(oC) 3.3