आगरालीक्स …Agra News : आगरा में दीपावली पर बम पटाखे कहां मिलेंगे, पिछले साल की तरह से ही प्रदूषण रहित बम पटाखों की ही बिक्री होगी। ( Agra News : Green crackers may be sold on Deepawali 2024 in Agra)
दीपावली 31 अक्टूबर को है, पिछले साल आगरा में प्रदूषण रहित ग्रीन बम पटाखों की ही बिक्री के अनुमति दी गई थी, इस बार भी प्रदूषण रहित बम पटाखों की बिक्री के ही आदेश जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही बम पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे, अभी आगरा में कोई आदेश नहीं आए हैं।
पिछले साल पांच दिन हुई थी बम पटाखों की बिक्री
साल 2023 में दीपावली पर 10 से 14 नवंबर तक बम पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। ग्रीन बम पटाखे की बेचे जा सकेंगे, दुकान पर 50 किलोग्राम बम और 50 किलोग्राम फुलजड़ी रखने की अनुमति दी जाएगी।
साल 2023 में बम पटाखों की दुकानें
कोठी मीना बाजार — 80
जीआईसी ग्राउंड — 25
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11, 12 — 50
बैप्टिस्रूट हायर सैकेंड्री स्कूल — 10
रुनकता तालाब किनारे — 12
कंपनी गार्डन — 17
अबु उलाह दरगाह के पास मैदान — 10
सदर में शक्ति नगर — 10
मेहताब बाग पार्किंग के सामने — 80
ये दिए गए थे सख्त आदेश
जिस व्यक्ति को दुकान आवंटित की जाएगी, वही स्थल पर दुकान चलाएगा.
अस्थाई लाइसेंस धारक को दुकान स्वयं बनानी होगी
हर दुकान के बीच दूरी कम से कम 10 फीट अनिवार्य होगी
लाइसेंस पाने वाले को अग्निशमन विभाग से खुद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा
पटाखे आदि 50 किलो और फुलझडी 50 किलो से अधिक नहीं होगी