आगरालीक्स…आगरा में नटखट अंदाज में बच्चों ने डांडिया खेल मचाया धमाल. कलरफुल ड्रेस में जब डांस फ्लोर पर बच्चे उतरे तो हर कोई हो गया मोहित. देखें फोटोज और वीडियो
आगरा किड्स क्लासेस और आगरा किड्स क्लब की ओर से नवरात्रि के अवसर पर डांडिया डांस का आयोजन किया गया. यह डांडिया डांस इसलिए खास था क्योंकि इसमें डांडिया खेलने वाले नन्हे—मुन्ने बच्चे थे. इंडियन ट्रेडिशनल की रंग बिरंगी ड्रेस में जब बच्चों ने डांडिया खेला तो उनके नटखट अंदाज ने हर किसी को आनंदित कर दिया. यह आयोजन बाग फरजाना स्थित आगरा किड्स क्लासेस में आयोजित किया गया.
इस अवसर पर बच्चों को उनका शानदार उपहार और उपाधि भी मिलीं.
मिस आगरा किड्स बनीं मायरा सचेदवा तो मिस्टर आगरा किड्स क्लासेस बने शिवांश अग्रवाल. गेम्स विनर सिद्धिम्या खंडेलवाल और आरना कोडवानी रहीं. पंक्च्युलिटी का पुरस्कार वान्या ने जीता. आयोजक मेघा खंडेलवाल और पलक कोडवानी ने बताया कि आगरा किड्स क्लासेस की ओर से बच्चों के लिए हर त्योहार और स्पेशल डेज पर इस तरह की एक्टिविटी कराई जाती है जिससे कि बच्चे अपनी संस्कृति को पहचानें और उन्हें अपने अंदर उतारें…


