आगरालीक्स…Agra News : शारदीय नवरात्र की नवमी कब मनाई जाएगी, अष्टमी कब है। इसे लेकर अलग अलग तर्क दिए जा रहे हैं। जानें पंचांग के अनुसार, कब होगा कन्या पूजन। ( Agra News : Shardiya Navratri, Ashtami, Navami & Kanya Poojan Date, Shubh Muhurt )
शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर गुरुवार को शुरू हुए थे। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर को दोपहर 12.31 बजे से शुरू हो रही है, यह 11 अक्टूबर को दोपहर 12.06 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस तरह सप्तमी और अष्टमी 10 अक्टूबर को है और नवमी तिथि 11 अक्टूबर को है। 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
उदयातिथि में 12 अक्टूबर को नौवीं
ग्रहस्थ उदयातिथि को मानते हैं। ऐसे में अष्टमी 11 अक्टूबर दोपहर 12.06 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी और नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर शुरू होगी, 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इस तरह 12 अक्टूबर को सुबह 10.58 से पहले नवमी मनाई जा सकती है और कन्या पूजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को ही दशहरा मनाया जाएगा।