आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में रात में अपने घर जा रही रेस्टोरेंट संचालिका से कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़। ( Agra News : Restaurant owner woman molested on the way to her home in Agra)
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेस्ट के पास युवती का रेस्टोरेंट है, पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार, युवती रविवार रात 8.30 बजे रेस्टोरेंट को बंद करने के बाद पैदल घर लौट रही थी।
कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़
युवती का आरोप है कि वह पैदल अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान कार में युवक आए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। कार सवार युवकों से बचने के लिए युवती विभव नगर पुलिस चौकी छिप गई, इसके बाद युवकों से बच सकी। पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर सगे भाई विवेक शाह, विनोद शाह और रवि और लाला जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।