आगरालीक्स… आगरा में घर की रसोई के लिए एलपीजी के बाद पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन का विकल्प है, यह ईएमआई हर महीने किश्त देकर भी लिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में ग्रीन गैस कंपनी कई साल से पीएनजी के कनेक्शन दे रही है, धीरे धीरे आगरा की कॉलोनियों में पीएनजी की लाइन डाली जा रही है, साथ ही कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के रेट अधिक होने पर बहुत कम लोग ही पीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए आ रहे हैं। इसे देखते हुए ग्रीन गैस कंपनी ने पीएनजी कनेक्शन ईएमआई पर देने का विकल्प दिया है, यह पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाएगा।
बढाने हैं उपभोक्ता, यह मिल रहे कनेक्शन
पीएनजी की पाइप लाइन खंदारी, दयालबाग, सिविल लाइंस, चर्च रोड, बाग फरजाना, दिल्ली गेट, लायर्स कालोनी, कमला नगर, विजय नगर, गांधी नगर, नेहरू नगर, सूर्य नगर सहित अन्य क्षेत्रों में लाइन बिछ चुकी है। इसके साथ ही आवास विकास, ताजनगरी फेस टू में लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।
6300 का कनेक्शन 1300 डाउन पैमेंट पर
अभी तक कनेक्शन के लिए 6300 रुपये जमा करने पड़ते थे। अब 1300 रुपये जमा करने होंगे, जिसमें एक हजार रुपये की सिक्योरिटी होगी। उपभोक्ता 50 से 500 रुपये तक की ईएमआई करा सकता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति किराया नहीं देना चाहता है तो वह 500-500 रुपये दस किश्तों में दे सकता है।
इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
0562-6549001, 4061634