आगरालीक्स …आगरा की आनन्दना गर्ग को मिसेज स्प्लेंडेड स्टार 2017 के खिताब से नवाजा गया है। चेन्नई में आयोजित मिसेज इण्डिया के फिनाले में उन्हें खिताब से नवाजा गया।
आनन्दना गर्ग ने मनोहर लोक नाट्य एण्ड सांस्कृतिक विकास संस्थान के साथ मिलकर आगरा में कई कार्यक्रमों में शिरकत भी की थी।
घर गृहस्थी से बाहर निकलकर आनन्दना गर्ग ने चकाचैंध की दुनियां अपनी खूबसूरती का जलवा विखेरते हुए निर्णायकों को खिताब के लिए मजबूर कर दिया। आनन्दना गर्ग मिसेज इण्डिया का खिताब तो नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने पहली बार में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जो शायद ही किसी को मिले। आनन्दना ने खुशी जाहिर करते हुए अपने खिताब पर जहां सतोष जताया, तो वहीं महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने जीवन में कामयाब होने की सीख दी। महिलाएं आज क्या कुछ नहीं कर सकतीं। आगरा में भी अब धीरे-धीरे फैशन अपने कदम बढ़ाने लगा है और यही बजह है कि मुम्बई में रहकर आगरा का नाम रोशन कर रही आनन्दना गर्ग ने आगरावासियों को वोटिंग करने के धन्यवाद दिया। उनकी इस कामयाबी पर मनोहर लोक नाट्य एण्ड सांस्कृतिक विकास संस्थान अध्यक्षा कमलेश शर्मा, सचिव वी.पी. शर्मा, हरीबाबू और गर्ग परिवार ने खुशी जाहिर की है।