आगरालीक्स… चौधरी चरण सिंह विचार मंच, आगरा का जिलाध्यक्ष एडवोकेट मदन मोहन शर्मा को बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुखराम सिंह यादव सांसद व पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ने सौंपी है। प्रांतीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र सिंह पटेल ने बधाई देते हुए 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए कहा है। मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मदन मोहन शर्मा का कहना है कि युवाओं की टीम के साथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के गांधीवादी विचारों तक जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उनकी आवाज को उठाने के साथ गांधीवादी तरीके से समस्याओं के समाधान के लिए जन आंदोलन किए जाएंगे।