आगरालीक्स…आगरा में इलैक्ट्रिक मार्केट विद्युत झालरों से जगमगा रहे हैं. 15 प्रतिशत तक बढ़ गए विद्युत झालरों के रेट लेकिन वैरायटीज एक से बढ़कर एक…जानें क्या हैं रेट्स
रोशनी के पर्व दीपावली की छटा बिखरनी शुरू हो गई। घरों, प्रतिष्ठानों व मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके चलते बाजारों में जगह-जगह आकर्षक झालरों की दुकानें सज गई हैं। स्वदेशी झालरों में दिल्ली की झालरों की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा बिजली से चमक पैदा करने वाली मोमबत्ती भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इससे बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है।
त्योहार को लेकर खरीदारी हो रही है। शहर में विद्युत झालरों की दुकान करने वाले आशीष कुमार ने बताया कि 80 रुपये से एक हजार रुपये तक में झालरों की बिक्री की जा रही है। पिछले साल की तुलना में बिजली की झालरों के दाम में करीब 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, लेकिन इससे बिक्री पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ रहा है। दिल्ली की झालरों की मांग अधिक है। क्योंकि यह देखने में आकर्षक हैं और अन्य झालरों की तुलना में सस्ती भी हैं। दिल्ली झालर की बिक्री 100 रुपये से पांच सौ रुपये तक में की जा रही है। इसके अलावा बिजली से रोशनी फैलाने वाली मोमबत्ती मॉडल को भी खरीदार काफी पसंद कर रहे हैं।