आगरालीक्स…Agra News : आपके पास अच्छे मित्र हैं तो आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह का समापन भव्य “कटेन कॉल सेरेमनी” आयोजित की गई। ( Agra News : Good Friends make You mentally Fit)
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्सा ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्थ और मित्रता के गहरे संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छे मित्र हमारे मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने में सहायक होते हैं और खुशहाल जीवन के लिए मित्रता का विशेष महत्व है। उन्होंने सकारात्मक सोच को मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और समाज में ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर बनाए रखने की अपील की। मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया और इसे जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया।
समारोह के दौरान मानसिक स्वास्थ्य माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग 100 डीएमएलटी छात्र, रेडियोलॉजी विभाग के लगभग 40 तकनीशियन, और फार्मेसी के करीब 100 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उप-प्राचार्य डॉ. टी.पी. सिंह, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा, तथा विभिन्न संकाय सदस्स डॉ. हरि सिंह, डॉ. कामना सिंह, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. ऋचा यादव, डॉ ऋचा गुप्ता, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति भारद्वाज एवं डॉ. अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।