आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला। ( Agra News : Rojgar Mela on 28th October in Agra)
सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड दुबे के अनुसार, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में होगा रोजगार मेला का आयोजन, निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 500 से अधिक तकनीकी एंव गैर तकनीकी के लिए होगा साक्षात्कार
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी. जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर तथा पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर दिनांक 28-10-2024 तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित दिनांक 28.10.2024 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय साई की तकिया में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण रोजगार सगम पोर्टल पर तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के सूचनापट पर उपलब्ध है।