आगरालीक्स…आगरा के बटेश्वर मेले में बिकने आए इस घोड़े की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 66 इंच ऊंचे इस घोड़े का नाम किंग. इनकी खुराक हैरान कर देगी
बटेश्वर में घोड़ों का मेला खचाखच भरा है। ऊंटोंं का मेला भी आबाद होने लगा है। बड़े पैमाने पर घोड़ों की बिक्री के साथ ही ऊंटों की बिक्री भी शुरू हो गई है। रविवार को पूर्वमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के बेटे शशांक चौधरी तीन घोड़े लेकर मेला पहुंचे। उन्होंने नकुली घोड़े किंग की कीमत 51 लाख रुपये बताई है। 66 इंच ऊंचे घोड़े किंग के नाच का कमाल देखने वाले हैरत में पड़ गये। उन्होंने दूसरे मारवाड़ी घोड़े शेरू की कीमत 31 लाख रुपये बताई है।

पंजाब के हारुन ने 25 लाख की कीमत लगाई है। शशांक चौधरी ने बताया कि घोड़ाें की खुराक में 8 किलो चना, 10 किलो दूध शामिल है। सप्ताह में दो दिन एक किलो घी खिलाया जाता है। समय से पहले आबाद हुए मेले में ऊंट घोड़े खरीद कर बाहरी व्यापारी किसान रजिस्ट्रेशन के इंतजार में मेला क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। पशु मेला क्षेत्र में पानी के बाद बिजली के इंतजाम में जिला पंचायत जुटी रही। रविवार को ऊंट मेला क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था हो गई। जिससे अंधेरे में रह रहे व्यापारी किसानों ने राहत की सांस ली है।
जिला पंचायत के मेला प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रकाश, पानी का इंतजाम हो गया है। बाकी इंतजाम भी मेले के उदघाटन से पहले हो जाएंगे।