आगरालीक्स… आगरा में दुनिया का सबसे बडा पिज्जा बना है, इसे देखते ही रह जाओगे, देखे कैसे बनाया गया पिज्जा और क्यों बनाया
मंगलवार को आगरा के होटल कोर्टियार्ड बाई मैरियट के शेफ की टीम ने लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड के लिए दुनिया का सबसे लंबा और सबसे ज्यादा वजन का पिज्जा बनाने का टास्क रखा। होटल के आठ शेफ ने पिज्जा बनाना शुरू किया, 18 घंटे लगातार पिज्जा बनाने में आठ शेफ जुटे रहे, इस तरह 71 .8 फीट लंबा और 105 किलोग्राम वजन का पिज्जा बनाया गया है। इसे दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा होने का दावा किया जा रहा है।
लंबे के साथ खाने में भी लजीज

दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा बनाने के साथ स्वाद का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पिज्जा को लजीज बनाने के लिए आठ शेफ की टीम जुटी रही। इसमें 60 किलोग्राम आटा, 25 किलोग्राम चीज, 20 किलोग्राम सॉस सहित सब्जियों का इस्तेमाल किया गया।
लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड में करेंगे दावा
यह पिज्जा दुनिया का सबसे लंबा होने का दावा किया जा रहा है। होटल के महाप्रबंधक अभिषेक सहाय का कहना है कि इसे लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा, पिज्जा बनाते समय रिकॉर्डिंग की गई।
बच्चों से लेकर बडों ने खाया पिज्जा
पिज्जा एनजीओ रेज आॅफ जॉय के बच्चों को वितरित किया गया, इसके साथ ही जिसने भी पिज्जा खाया वह लजीज पिज्जा की तारीफ करने लगा।
फेस्टिवल हुआ शुरू
मंगलवार को आगरा के होटल कोर्टियार्ड बाई मैरियट में दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा बनाने के साथ ही 10 दिवसीय पिज्जा डेल फोर्नो फेस्टिवल शुरू हो गया। दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा का दावा कर रहे आगरा के होटल के लिए यह बडी उपलब्धि है,
अभी यह है रिकॉर्ड
इसी साल कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे लंबा 6333 फुट का पिज्जा बना था, इसका वजन 7808 किलोग्राम है। इससे पहले इटली में 2016 में दुनिया का सबसे लंबा 6082 फुल लंबा पिज्जा बना था।
