आगरालीक्स ..आगरा का डॉ भीमराव अंबेडकर विवि 18 दिन की हडताल के बाद खुल गया, कुलपति और कर्मचारियों की लडाई में छात्र परेशान रहे, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए, कमाई न होने से कर्मचारी भी हडताल समाप्त कराने में जुट गए। मंगलवार दोपहर में कुलपति से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने 10 दिन के लिए हडताल स्थगित कर दी।
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में एक जुलाई से कर्मचारी हडताल पर हैं, विवि को बंद कराकर कर्मचारी कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि पिछले कुछ दिनों में निलंबित किए गए सात कर्मचारियों को बहाल किया जाए। 18 दिन तक हडताल चली, मंगलवार को सुबह कुलसचिव ने कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को पत्र दिया कि 11 बजे तक कुलपति सचिवालय से हट जाएं और धरना स्थल केएमआइ पर बैठे, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कुछ कर्मचारी इधर उधर हो गए, कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने कुलसचिव केएन सिंह से कुलपति से वार्ता कराने के लिए कहा, इसके बाद पांच कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया।
हडताल कर दी स्थगित
वार्ता में कुलपति ने पूर्व में निलंबित की गई कर्मचारी सर्वजीत कौर को बहाल करने और निलंबित किए गए कर्मचारियों पर 10 दिन में फैसला लेने के लिए कहा, इसके बाद कर्मचारियों ने हडताल स्थगित कर दी।
छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय में किया प्रदर्शन
हडताल से छात्र परेशान हो रहे हैं, इसके विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह कुलसचिव केएन सिंह के कार्यालय में पहुंच गए, कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कई घंटे तक हंगामा चलता रहा।
