आगरालीक्स…आगरा के न्यू आगरा स्थित रामवेद अस्पताल में भाजपाइयों के साथ मारपीट. भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा. थाने पर धरना देकर बैठे…
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आगरा के थाना न्यू आगरा में इस समय भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं. वे यहां पर हंगामा कर रहे हैं और न्यू आगरा ही स्थित रामवेद अस्पताल संचाके के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वे हॉस्पिटल संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. आरोप है कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके परिजनों के साथ मारपीट व अभद्रता की है.
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में यह हंगामा नवजात की मौत के बाद हुआ है. आरोप है कि हंगामा करने पर अस्पताल के स्टाफ व कर्मचारियों ने मारपीट की है. इसकी जानकारी पर कई भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उन्होंने थाना न्यू आगरा को घेर लिया है और थाने में धरना देकर बैठ गए हैं.