Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Help Agra has been supporting people in Agra for 16 years…#agranews
आगरा

Agra News: Help Agra has been supporting people in Agra for 16 years…#agranews

273

आगरालीक्स…आगरा में 16 साल से लोगों का सहारा बना हेल्प आगरा. 3 नवंबर को ही हुई थी शुरुआत. आज सस्ती दवाइयां, पैथोलॉजी जांच और ओपीडी की सेवाएं…जानिए यहां क्या हैं चार्ज

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

नर सेवा नारायण सेवा की भावना के साथ हैल्प आगरा की शुरुआत 3 नवम्बर 2008 को केवल एक एम्बुलेंस से हुई थी, जो आज समाज के एक बड़े समूह का समर्थन प्राप्त कर व्यापक रूप ले चुकी है। यह संस्था नगर के हर वर्ग और धर्म के प्रबुद्ध व्यक्तियों को एक मंच पर लाती है। हैल्प आगरा के सेवा कार्यों में एम्बुलेंस सेवा, गरीब मरीजों के लिए दवा सेवा, अन्नपूर्णा सेवा, आश्रय सेवा, हैल्प फार्मेसी सेवा, अस्पताल सेवा, डायलिसिस सेवा, ऑक्सीजन सिलिंडर, पलंग और व्हीलचेयर उपलब्धता जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। मोती कटरा और प्रताप नगर स्थित सेवा केंद्रों से संस्था शहर में अपनी सेवाएँ निःशुल्क प्रदान कर रही है। हेल्प आगरा के सेवा प्रकल्पों में मृतकों को उनके घर तक पहुँचाना, 24×7 एम्बुलेंस सेवा, और अन्य सहायता कार्य संस्था की पहचान बन गए हैं। यह सभी सेवाएँ समाजसेवियों, दानदाताओं, कार्यकारिणी सदस्यों और सेवारत स्टाफ के सहयोग से संचालित होती हैं।

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

हेल्प आगरा के सेवा प्रकल्प
-फार्मेसी सेवा: संस्था की दोनों फार्मेसी से लागत मूल्य पर दवाइयाँ उपलब्ध करवाई जाती हैं।
-=पैथोलॉजी जाँच: सभी प्रकार की पैथोलॉजी जाँच लागत मूल्य पर करवाई जाती है।
-ओपीडी और एक्स-रे सेवा: 125 रुपये में डिजिटल एक्स-रे और ओपीजी तथा 300 रुपये में अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध है। प्रतिदिन लगभग 200-250 मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं।

  • निःशुल्क डायलिसिस: डायेलाइजर लाकर निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध है, जिसमें अब तक लगभग 18,000 डायलिसिस हो चुकी हैं।
  • देहदान एवं नेत्रदान:
    मेडीकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई एवं शोध के लिए संस्था ने वारिस तथा लावारिस व्यक्तियों का देहदान कराया तथा नेत्रदान के लिए कई लोगों को प्रेरित कर नेत्रदान कराये जो कि अनवरत जारी है। अभी तक संस्था द्वारा 17 देहदान व 29 नेत्रदान कराये जा चुके हैं।
    -आश्रय प्रदान सेवा: लावारिस अवस्था में मिले व्यक्तियों को सूचना मिलने पर आश्रय प्रदान केंद्रों तक निःशुल्क पहुंचाना।
  • टीबी मरीजों की सहायता: टीबी मरीजों की पहचान कर प्रशासन को ओपीडी ऑन व्हील एम्बुलेंस डीजल व ड्राइवर सहित उपलब्ध कराई गई है।
    -आर्थिक सहायता: कठिन परिस्थिति से जूझ रहे 31 परिवारों को प्रतिमाह बैंक खाते में खाद्य सामग्री हेतु सहायता प्रदान की जा रही है।
  • रोजगार प्रशिक्षण: कमजोर वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को थैले बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना।
  • – फिजियोथेरेपी सेवा: प्रताप नगर स्थित यूनिट 2 में लेजर थेरेपी, वाइटल पीटी और आधुनिक उपकरणों से फिजियोथेरेपी सेवा उपलब्ध है।
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

नर सेवा नारायण सेवा की सोच के साथ हैल्प आगरा का यह सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से निरंतर जारी है, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग को आवश्यक सहायता मिल रही है।
अशोक गोयल संस्थापक हेल्प आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!