Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Saurabh Aggarwal and daughter Dhanvi injured in the accident will undergo surgery…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Saurabh Aggarwal and daughter Dhanvi injured in the accident will undergo surgery…#agranews

294

आगरालीक्स…कमलानगर के रहने वाले परिवार के 5 लोगों की मौत के बाद एक्सीडेंट में घायल सौरभ अग्रवाल और बेटी धान्वी की होगी सर्जरी..

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

आगरा के कमला नगर के नटराजपुरम में इस समय मातमी खामोशी है. दो दिन पहले जहां खुशियों का पर्व दीपावली मनाया गया था, उसी नटराजपुरम में शुक्रवार दोपहर से सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां के रहने वाले अनुज अग्रवाल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक कार एक्सीडेंट में मौत से हर कोई गमजदा है. तीन मासूम बच्चों और दो महिलाओं की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इधर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल सौरभ अग्रवाल और बेटी धान्वी की हालत भी गंभीर है. सौरभ अग्रवाल के एक हाथ में काफी गंभीर चोट है जिनकी कल सर्जरी की जाएगी तो वहीं धान्वी के पैर की भी सर्जरी होगी. इधर घायल अनुज अग्रवाल ने ही अपने सभी मृत परिजनों का दाह संस्कार किया है.

नटराजपुरम में रहने वाले अनुज की बोदला रोड पर हार्डवेयर की दुकान है।घर पर मां सुधा अग्रवाल, पत्नी 40 साल की सोनम, बेटी इशिता और सौरभ से गोद लिया बेटा मिताई रहते हैं। छोटे भाई सौरभ नोएडा में बैंक में कार्यरत हैं। दीपावली पर सौरभ अपनी पत्नी रूबी 37 साल, बेटा चेतन 10 साल और गौरांग नौ साल के साथ दीपावली मनाने के लिए बड़े भाई के पास आ गए थे। ( Agra News : Airbag save Businessman Anuj & His brother Saurabh, Full Detail#Agra )

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

सुबह सात बजे बेलौन के लिए निकले, इशिता नहीं गई
रात में दीपावली मनाने के बाद सुबह सात बजे अनुज, उनकी पत्नी सोनम, बेटा मिताई, सौरभ, उनकी पत्नी रूबी, बेटा चेतन और गौरांग सुबह सात बजे बेलौन दर्शन करने और गंगा स्नान के लिए अपनी कार से निकले। इशिता अपनी दादी सुधा अग्रवाल के साथ घर पर ही रह गईं। दर्शन करने के बाद दोपहर में आगरा के​ लिए लौट रहे थे।

अनुज की चीख निकली और कार गडढे में जा ​गिरी, एयरबैग से बची जान
कार अनुज अग्रवाल चला रहे थे। हाथरस हाईवे से आगरा की तरफ आगे चलते ही थाना चंदपा पर केवलगढ़ी के पास अनुज की चीख निकली और कार गडढे में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, रोडवेज बस और ई रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सोनम, रूबी, मिताई, चेतन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरांग की पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एयरबैग खुलने से अनुज और सौरभ की जान बच गई।

एक साथ पांच अर्थी से कांप गए लोग
शुक्रवार रात 10.30 बजे एक के बाद एक पांच शव नटराजपुरम में पहुंचे, चीख पुकार मचने लगी। पांच अर्थियों के एक साथ उठाने में लोगों के हाथ कांप गए, हर आंख नम हो गईं। अनुज के पिता अनिल अग्रवाल की भी एक दशक पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!