आगरालीक्स…Agra News : आगरा के एक होटल से पर्यटक दंपती का दो में से एक डॉग गायब, ईनाम रखा, होटल में डॉगी की देखरेख के लिए पेट सिटिंग के तीन घंटे के दो हजार रुपये चार्ज। ( Agra News : 9 year old female dog grey hound goes missing from Hotel, Rs 10000 reward #Agra)
गुरुग्राम के दीपायन और कस्तुरी ताजमहल घूमने आए थे। उन्होंने ताजगंज क्षेत्र में होटल लिया, होटल में डॉगी की देखरेख के लिए पेट सिर्टिंग सर्विसेज थी, इसका चार्ज तीन घंटे के लिए दो हजार रुपये था। अपने साथ मेल और फीमेल डॉगी लेकर आए थे, एक नवंबर को डॉगी को होटल में पेट सिर्टिंग सर्विसेज में रखकर फतेहपुर सीकरी घूमने चले गए।
होटल से फोन आया, डॉगी कहीं चला गया है
दीपायन और कस्तुरी फतेहपुर सीकरी गए थे, इसी दौरान उनके पास होटल से फोन आया कि फीमेल डॉग ग्रे हाउंड कहीं चली गई है। मेल डॉग है। दोनों लौट आए, उन्होंने होटल और आस पास तलाश की। सीसीटीवी भी देखे लेकिन ग्रे हाउंड का पता नहीं चला।
10 हजार रुपये का ईनाम
दीपायन और कस्तुरी ने ग्रे हाउंड की तलाश करने पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। दोनों होटल में रुके हुए हैं और नौ साल की ग्रे हाउंड की तलाश में जुटे हैं। ग्रे हाउंड मिक्स ब्रीड है।