आगरालीक्स…कार्तिक पूर्णिमा पर बटेश्वर में स्नान को उमड़े श्रद्धालु। रोडवेज बसों की व्यवस्था रही चाकचौबंद।
नदियों और सरोवर में स्नान का है महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान और दान-पुण्य का महत्व है। इसके लिए लोगों का दो दिन से ही गंगा और यमुना घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। आगरा में बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान करने का महत्व है।
बटेश्वर मेले के लिए 35 अतिरिक्त बसों का संचालन
रोडवेज के कर्मचारी नेता चंद्रहंस ने बताया कि रोडवेज ने बटेश्वर मेले के लिए पहले से ही व्यवस्ओं को दुरुस्त कर बसों का संचालन किया जा रहा है। बटेश्वरनाथ मेले के लिए 35 बसें संचालित की जा रही हैं। बटेश्वर जाने के लिए बिजलीघर से पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था कई गई है।