आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भी बढ़ने लगा एक्यूआई, दिल्ली में 10 वीं और 12 वीं को छोड़ सभी स्कूल बंद, जानें आगरा का सुबह का एक्यूआई। ( Agra News : AQI @ 203 at 7 AM in Agra #Agra )
आगरा में रात के बाद भी सुबह की हवा में प्रदूषण तत्व बढ़ने लगे हैं। सोमवार सुबह आगरा का एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 203 रिकार्ड किया गया जबकि यह 100 से कम होना चाहिए। इसमें भी अति सूक्ष्म कण, सूक्ष्म कण के साथ ही कार्बन मोनोआक्साअड और ओजोन का स्तर भी बढ़ रहा है, यह घातक हो सकता है।
अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
एक्यूआर्ठ बढ़ने से सांस लेने में परेशानी। गले में खराश और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
आगरा का सुबह सात बजे का एक्यूआई
शास्त्रीपुरम 227
शाहजहां गार्डन 222
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी 203
रोहता 190
मनोहपुर दयालबाग 171