आगरालीक्स… मुनिश्री विदांबरसागर एवं आर्यिकाश्री विश्रेय माता एवं आर्यिकाश्री निर्सग मति माताजी का पिच्छिका परिवर्तन समारोह हुआ।
बालिकाओँ ने नृत्य के साथ किया मंगलाचरण
पिच्छिका परिवर्तन समारोह मोती लाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसियाजी में आयोजित किया गया| शुभारंभ बालिकाओं ने नृत्यकर मंगलाचरण के साथ किया गया|
मुनिश्री एवं आर्यिकाश्री का पाथ प्रक्षालन किया

भक्तों ने समाधिस्थ आचार्य विरागसागर महाराज एवं आचार्य विनम्र सागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्जवलन किया| इसके साथ ही आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारीओं ने मुनिश्री एवं आर्यिकाश्री के समक्ष श्रीफल किया| मुनिश्री एवं आर्यिकाश्री का पाथ प्रक्षालन किया|
मुनिश्री ने दिए प्रवचन
इस अवसर पर भक्तों ने अष्ट द्रव्यो के साथ संगीतमय पूजन किया| भक्तों को मुनिश्री एवं आर्यिकाश्री के मंगल प्रवचन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ| मुनिश्री एवं आर्यिकाश्री के समक्ष नवीन पिच्छिका भेंट किए गए। मंदिर समिति ने बाहर से आए गुरुभक्तों का माला एवं दुपट्टा पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया|
इनका रहा सहयोग
संगीत विशाल जैन द्वारा दिया गया| संचालन सुनील जैन ठेकदार ने किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार,सुशील जैन नसिया जी,पवन जैन,महिपाल जैन,राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, सुनील जैन सिंघई, अक्षय जैन, सतेन्द जैन साहुल,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,रमेशचंद जैन,समस्त सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।