आगरालीक्स…आगरा में आज पूरे दिन हुई सर्दी महसूस. जैकेट और स्वेटरों में नजर आए लोग. एक ही दिन में तापमान में आई भारी कमी. कोहरे के अलर्ट के बीच जानें आज कितना रहा तापमान…
आगरा में आज सर्दी की जोरदार शुरुआत हुई है. सुबह के समय छाये कोहरे और चली ठंडी हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी. स्कूली बच्चे भी फुल गर्म ड्रेस में स्कूल जाते हुए दिखाई दिए. इधर युवाओं ने भी खुद को सर्दीसे बचाने के लिए आज गर्म कपड़े पहन लिए. लोग सुबह के सयम स्वेटर और जैकेट में नजर आए. सर्दी आज पूरे दिन रही. दिन में निकली धूप भी तेजहीन महसूस हुई. इसका असर तापमान पर पड़ा है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में भारी कमी देखने को मिली. अभी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नजर आ रहा था वह आज 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने आगरा में आज रात को और कल सुबह के समय घने कोहरे के आसार जताए हैंऔर इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/11/24) 25.9
Departure from Normal(oC) -2.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/11/24) 16.1
Departure from Normal(oC) 3.4