Monday , 9 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Target to install solar plants in more than one lakh houses in Agra. Subsidy will also be available and loan will also be available…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Target to install solar plants in more than one lakh houses in Agra. Subsidy will also be available and loan will also be available…#agranews

312

आगरालीक्स…आगरा में एक लाख से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य. सब्सिडी भी मिलेगी और लोन भी मिलेगा. यूपी नेडा ने दी योजना की जानकारी

नगर निगम में सोमवार को प्रधानमंत्री सूर्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर ने की। इस दौरान यूपी नेडा परियोजना अधिकारी ने सदन में मौजूद पार्षदों को योजना के बारे में जानकारी दी। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि योजना के तहत एक लाख से अधिक घरों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महापौर हेमलता दिवाकर ने सभी पार्षदों को शहर के लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के प्रचार प्रसार करने का आवाहन किया।

यूपी नेड़ा के प्रोजेक्टअधिकारी ने सदन में मौजूद सभी पार्षदों संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री सूर्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य 1 लाख 30 हजार का है। शहर में एक लाख कनेक्शन लगाए जाने हैं। इस योजना कों हर घर तक पहुंचाने के लिए पार्षदों का सहयोग जरूरी है।टारगेट कों लेकर प्रचार प्रसार चल रहा है। एक वार्ड में एक हजार कनेक्शन का लक्ष्य है। जनपद में लगभग 30 हजार कर्मचारी हैं, इसमें 10 हजार कर्मचारी निजी निवास में रहते हैं।

कौन से प्लांट लगवाया जाएगा,शहर में एक किलो वाट के कनेक्शन 6 लाख हैं जबकि हमें एक लाख लगाने है। पार्षदों ने भी कई समस्याओं से अवगत कराया है। इनसभी का निस्तारण किया जाएगा। टोरेंट पावर की शिकायत ज्यादा मिली हैं। उसका भी समाधान किया जाए। जिससे कि शहर के लोग योजना का लाभ ले सकें। पार्षदों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य योजना स्वागत योग्य है। आगरा भी बिजली उत्पादन करने वाला शहर होगा।

कार्यशाला में अधिकारियों ने सौर ऊर्जा सब्सिडी के बारे जानकारी देते हुए कहा कि 10 किलो वाट तक के सोलर प्लांट लगाने पर सब्सिडी है। टारगेट पूरा करने पर नगर निगम को विकास के लिए 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 3 किलो वाट के कनेक्शन में 7% का लोन दिया जाएगा, जबकि 3 किलो वाट से ऊपर का प्लांट लगवाने के लिए होम दर पर लोन मिल सकेगा। शहर में बने फ्लैट के लिए अभी व्यवस्था नहीं है। इसे भी लेकर गाइडलाइंस तैयार की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 8th November 2026

आगरालीक्स आगरा का 8 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अयोध्या के वैभव...

बिगलीक्स

Tragic incident: A young man riding a scooter from his office to his home in Agra has died in an accident…#agranews

आगरालीक्स….दुखद घटना. आफिस से घर आगरा आ रहे स्कूटी सवार युवक की...

error: Content is protected !!