Wednesday , 10 June 2026
Home बिगलीक्स Agra news: Open gym will be built in Paliwal Park, Agra. Vehicle workshop will be built in Sadar Bhatti…#agranews
बिगलीक्स

Agra news: Open gym will be built in Paliwal Park, Agra. Vehicle workshop will be built in Sadar Bhatti…#agranews

188

आगरालीक्स…आगरा के पालीवाल पार्क में बनेगी ओपन जिम. सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिए होगी सुविधा. सदर भट्टी में बनेगा वाहनों का वर्कशॉप…

नगर निगम पालीवाल पार्क में सुबह शाम चहलकदमी करने आने वालों के लिए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सोमवार को निरीक्षण केे दौरान इस आशय के निर्देश निर्माण विभाग के अभियंताओं को दिये। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरु करा दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने आज सुबह पालीवाल पार्क से अपना दौरा शुरु किया यहां पर पार्क की साफ सफाई और हरियाली की स्थिति का जायजा लिया। विश्वविद्यालय गेट के समक्ष पालीवाल पार्क में उन्होंने निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सोमेश कुमार को ओपन जिम लगाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी कार्ययोजना जल्द से जल्द उन्हें बना कर दी जाए। इसके बाद वे आगरा पब्लिक स्कूल के समक्ष स्थित सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण करने पहुंचे।

विजय नगर कालोनी में जगह जगह बनाये गये कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बनाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय सुपरवाइजर अजीत चौहान को इन्हें खत्म करने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगरायुक्त को बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। शिकायत करने के बाद भी क्षेत्र में कूड़ा नहीं उठाया जाता है। मुख्य मार्ग पर भी इस दौरान कूड़ा पाये जाने पर उन्होंने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिये। नगरायुक्त ने इस दौरान सुपरवाइजर से हाजरी रजिस्टर मांगा तो वह नहीं दिखा सका। क्षेत्र में गंदगी पाए जाने पर एस एफ आई नूपुर सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उनकी दो वेतन वृद्धि अस्थाई तौर पर रोकने की संस्तुति शासन से की है।

नगरायुक्त ने जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर को जाने वाले मार्ग और फ्रीगंज का भी निरीक्षण कर वहां की सफाई व्यवस्था को परखा। सदरभट्टी स्थित डलावघर का निरीक्षण कर नगरायुक्त ने वहां की व्यवस्थाएं ठीक करने को कहा। डलावघर पर खाली पड़ी जगह का उपयोग उन्होंने वाहनों के वर्क्सशाप के लिए करने के निर्देश देते हुए वहां की बाउंड्रीवाल बनाने और वाहन खड़े करने के लिए जरुरी व्यवस्थाएं करने के लिए निर्माण विभाग अभियंताओं को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त के साथ जेडएसओ राजीव वालियान, एसएफआई संजीव यादव,एसएफआई नुपूर, अवर अभियंता इंद्रजीत और अमित सोनार भी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra Video News: Unipole falls on Running Car during storm and rain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 30 मिनट की आंधी और बारिश का कहर....

बिगलीक्स

Agra Live News: Ujala Cygnus Rainbow Hospital start 3 D Printing Model for Ortho & Neurosurgery in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के उजाला रेनबो सिग्नस हॉस्पिटल में अब एआई...

बिगलीक्स

Agra Live News: 18 Year Old Girl Student found dead in her house…#agra

आगरालीक्स…आगरा के ताजगंज में युवक के परेशान करने से छात्रा ने दी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Strom @ 70 KM per hour in Agra, Lightning & rain start, Video

आगरालीक्स …वीडियो देखें आगरा में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से...

error: Content is protected !!