आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस में झूमे नन्हे मुन्ने. लिटिल फ़ीट डांस फिएस्टा दिखाई प्रतिभा.
सिकंदरा स्थित डॉ० एमपीएस वर्ल्ड स्कूल आगरा के अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में अंतर प्री-स्कूल नृत्य प्रतियोगिता (लिटिल फ़ीट डांस फिएस्टा) का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, प्रधानाचार्या राखी जैन, डॉ. प्रीति चाहर, शैल सिंह, दीपा शर्मा, डॉ सुधा और अपरना शर्मा ने श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणमान्य अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह व प्रधानाचार्या राखी जैन ने संयुक्त रूप से डॉ. प्रीति चाहर, शैल सिंह, दीपा शर्मा, डॉ सुधा और अपरना शर्मा को पुष्पगुच्छ व बैच देकर उनका अभिवादन व स्वागत किया।
इस आयोजन में आगरा जनपद के विद्यालयों ने प्रतिभाग लिया। जिसमें ए बी सी मॉन्टेसरी स्कूल, दिशा किड्स किंगडम, फ्यूचर किड्स स्कूल और किड्स किंगडम के विद्यार्थियों ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों, अभिभावको, शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, अच्छे संचार कौशल और गर्व की भावना विकसित होती है। नृत्य शरीर और आत्मा की बातचीत है। एक कला के रूप में यह प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति और विरासत का एक अभिन्न अंग रहा है।
भारत की विविध संस्कृति उत्कृष्ट रूप से विभिन्न प्रकार के लोक और जनजातीय नृत्य रूपों को संजोती है जो देश भर के विभिन्न क्षेत्रों की शैली में भिन्न हैं। इसे सबसे मनोरम कला रूपों में से एक माना जाता है और यह आत्म-अभिव्यक्ति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। सही अर्थों में, नृत्य न केवल व्यायाम का एक अच्छा रूप है, बल्कि युवा दिलों की रचनात्मकता, कल्पना, आत्मविश्वास और ध्यान को बढ़ावा देने का एक बड़ा स्रोत भी है। नृत्य हमारे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है। नृत्य हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह हमें अपने इतिहास और मूल्यों से जोड़ता है। मनोरंजन के अलावा, नृत्य हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे मस्तिष्क और उससे जुड़ी क्षमताओं का विकास करता है। यह बच्चों में कौशल विकसित करने और उन्हें पढ़ाने में भी फायदेमंद है। नृत्य चिकित्सा पुरानी बीमारियों को ठीक करने में मदद करती है। नृत्य हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद है और इसे सभी के दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फ्यूचर किड्स स्कूल, दूसरे स्थान पर ए बी सी मॉन्टेसरी स्कूल तथा तृतीय स्थान पर किड्स किंगडम स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। दिशा किड्स किंगडम को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही रैंप वॉक में प्रथम स्थान पर डॉ० सुधा, दूसरे स्थान पर शैल सिंह और तीसरे स्थान पर डॉ० प्रीति चाहर रही। शिक्षक और अभिभावकों द्वारा भी रैंप वॉक किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने बाहर से आए सभी स्कूलों के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अभिभावकों को धन्यवाद दिया और प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नृत्य हमारे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है। नृत्य हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह हमें अपने इतिहास और मूल्यों से जोड़ता है। मनोरंजन के अलावा नृत्य हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के डीन एकेडमिक्स एच०एल०गुप्ता, डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर, दिव्या खंडेलवाल, प्राची यादव, शिविन भारती, अंकित कुमार, अंशु गोयल, भावना जादौन, रेनू मखीजा, अश्मित कौर और प्रियंका उपस्थित रहे। मंच का संचालन योगी चाहर और अदिति सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।