आगरालीक्स…आगरा पहुंची शहीद बालक रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी संग्रहालय स्मारक को पर्यटन कार्यालय बनाए जाने के विरोध में संदेश यात्रा
मुजफ्फरनगर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी देवरिया संग्रहालय को बचाने के लिए जनसंदेश यात्रा आगरा में पहुंची। 13 वर्ष 4 महीने की आयु में कक्षा 7 के बाल ने अपने विद्यालय के अध्यापकों व छात्रों ने 1942 में स्कूल से जिला मुख्यालय देवरिया तक आजादी के नारे लगाते हुए पहुंंचे। ब्रिटिश सिपाहियों ने रोकने का प्रयास किया किन्तु नहीं माने और छात्र बच्चों ने पैरामिड बना कर सबसे उपर बालक रामचंद्र विद्यार्थी ने ब्रिटिश सरकार का झंडा उतार कर भारत का तिरंगा झंडा फहरा दिया जिस पर अंग्रेजी पुलिस ने गुस्से में कई राउंड गोलियों चलाकर हत्या कर दी थी। इस आंदोलन में उनका एक भाई भी साथ था जो गोलियां लगने से घायल हो गया था। शहीद बालक रामचंद्र विद्यार्थी की स्मृति में देवरिया में जहां वह शहीद हुए थे जिसको संग्रहालय व स्मारक की जमीन उत्तर प्रदेश सरकार ने दी थी जिसपर सरकार ही अब वहा बराबर में पर्यटन विभाग का कार्यालय बना रही है जिसके विरोध में और शहीद बालक रामचंद्र प्रजापति संग्रहालय व स्मारक की जमीन को बचाने के लिए संदेश यात्रा 75 जिलों में होकर गुजरेगी।
जनसंदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिला देवरिया में संग्रहालय को बचाना एवं प्रजापति समाज के साथ-साथ पिछडे अनुसूचित समाज को जागृत करना यात्रा के मुख्य संचालक बृजेश कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी युवा मोर्चा एवं पूर्व विधायक तिंदवारी विधानसभा जिला बांदा,दिलीप चौधरी राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय संत गाडगे बाबा साहब अंबेडकर मिशन, देव रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन आर्मी के साथ-साथ पिछड़े एवं शोषित समाज के दर्जनों कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित होकर चल रहे हैं।
प्रत्येक जनपद में यात्रा के सभी संचालक एवं कार्यकर्ता संविधान निर्माता बाबा डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर आगे कारवां बढ़ा रहे हैं और प्रत्येक जनपद में पिछड़े समाज एवं शोषित समाज के लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में यात्रा मुख्य संचालक बृजेश कुमार प्रजापति पूर्व विधायक ने बताया कि प्रत्येक समाज एवं जनपद में आनेको जाति धर्म में शहीद हुए व्यक्तियों का कोई भी नाम किसी भी जगह नहीं लिया जाता। हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक जाति धर्म में जन्मे अनेकों शहीदों का सम्मान हो। वह वर्तमान में भाजपा सरकार जिस तरीके से पिछड़े वह शोषित समाज के लोगों की अनदेखी कर रही है। वह अनदेखी न हो बृजेश कुमार प्रजापति पूर्व विधायक ने कई आप पिछड़े एवं शोषित समाज की अनदेखी के भाजपा सरकार के ऊपर लगाए इसी क्रम में आज आगरा में यात्रा का स्वागत प्रजापति समाज के लोगों द्वारा किया गया।
आगरा कार्यक्रम के संयोजक हरीश गोला, इंजीनियर महामंत्री सोबरन सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष सोनी कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति उपस्थित रहे। सिकंदरा चौराहे पर रथ यात्रा का स्वागत हुआ। उसके बाद खंदारी चौराहे पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संजय पैलेस शहीद स्मारक पर, पंचकुईया चौराहे पर राजा दक्ष प्रजापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित रहे सुनहरी लाल गोला, पवन प्रजापति,ललितेश गोला, प्रीति सिंह प्रजापति ,प्रेम सिंह प्रजापति, उमेश वर्मा प्रजापति, डॉ राजेंद्र सिंह प्रजापति ,महेश चंद्र प्रजापति ,ललित प्रजापति, अशोक गोला,बाबू जयचंद प्रजापति ,महेश वर्मा प्रजापति ,विजय नारायण प्रजापति ,राजू गोला ,धर्मवीर प्रजापति ,ओमप्रकाश प्रजापति ,गोपाल कृष्ण दास, राम रतन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।