Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Rotary Club Agra gave information about safe touch and unsafe touch to school children…#agranews
आगरा

Agra News: Rotary Club Agra gave information about safe touch and unsafe touch to school children…#agranews

224

आगरालीक्स….आगरा में सेफ और अनसेफ टच पर स्कूली बच्चों को किया जागरूक. 600 से अधिक बच्चों ने ने जाना क्या होता है गुड टच और बैड टच

बुनियादी शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने आज सीएफ एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर, आगरा में “सेफ और अनसेफ टच” पर 12वां कार्यशाला आयोजित किया। यह पहल बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से की गई, जिसमें कक्षा 3 से 8 तक के 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि तंवर द्वारा हुआ। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ आगरा का आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण विषय पर बच्चों को जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता नम्रता मिश्रा, जो पॉक्सो (Protection of Children from Sexual Offences) एक्ट की विशेषज्ञ हैं, ने भाग लिया। उन्होंने छात्रों को कहानी सुनाने के माध्यम से शारीरिक सीमाओं की अवधारणा समझाई और यह बताया कि असुरक्षित स्पर्श को कैसे पहचाना जाए और उससे कैसे निपटा जाए। उनकी सत्र ने बच्चों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों से सशक्त बनाया।

बाल यौन शोषण विशेषज्ञ और पेरेंटिंग कोच, रीमा अहमद ने भी एक संवादात्मक चर्चा के माध्यम से छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि यदि उनके साथ कुछ गलत होता है, तो यह उनकी गलती नहीं है। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक और आत्मविश्वासी बने रहने की प्रेरणा दी। सुश्री अहमद ने यह भी बताया कि हर बच्चे के मन में एक “नेविगेशन सिस्टम” होता है, जो उन्हें चेतावनी देता है कि कुछ गलत हो रहा है। बच्चों को बस अपनी आंतरिक आवाज सुननी चाहिए और सही कदम उठाना चाहिए।

रोटरी क्लब की अध्यक्ष, रोटेरियन नम्रता पणिकर ने छात्रों को अपने जीवन में पांच भरोसेमंद व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें अपने “सुरक्षा चक्र” में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। क्लब ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन के लिए सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के साथ-साथ महत्वपूर्ण आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी वाले पोस्टर भी वितरित किए।

स्कूल की समन्वयक, कारणजीत परमार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब और अतिथि वक्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्राओं – शेरिल अग्रवाल और नव्या महरोत्रा ने किया। इस कार्यक्रम में रोटेरियन शैलेन्द्र नाथ शर्मा, जितेन्द्र जैन (उपाध्यक्ष), और मनोज आर. कुमार (कार्यकारी सचिव), दिव्य कौर, विजय तिवारी , शिवानी गुप्ता, देशदीप शर्मा आदि ने भी भाग लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!