Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Video News: Jackal fell into 40 feet deep open well in Agra. Wildlife SOS and Forest Department did the rescue…#agranews
टॉप न्यूज़

Video News: Jackal fell into 40 feet deep open well in Agra. Wildlife SOS and Forest Department did the rescue…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा में 40 फुट गहरे खुले कुएं में गिरा सियार. वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू. देखें रेस्क्यू का शानदार वीडियो

वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाए गए बचाव अभियान में आगरा के पिनाहट स्थित बजरिया गांव में खुले कुएं में गिरे एक नर सियार को बचाया। जानवर को स्वस्थ पाया गया और बाद में पास के उपयुक्त आवास में छोड़ दिया गया। एक खुले कुएं के अंदर से आ रही अजीब आवाज को सुनकर ग्रामीण चौंक गए। उन्होंने पास जा कर देखा तो कुएं के अंदर एक सियार गिरा हुआ मिला, जिसके पास उसमें से निकलने का कोई मौका नहीं था। उन्होंने तुरंत स्थानीय वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने वाइल्डलाइफ एसओएस को उनकी हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर उनसे विशेषज्ञ सहायता मांगी।

वन्यजीव संरक्षण संस्था की दो सदस्यीय टीम सुरक्षित और कुशल बचाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ स्थान पर पहुंची। एक घंटे तक चले बचाव अभियान में, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए पिंजरे को सावधानीपूर्वक कुएं में नीचे उतारा और भयभीत सियार को उसमे कैद कर बाहर निकाला। साइट पर गहन चिकित्सा परीक्षण के बाद, उसे अच्छे स्वास्थ्य में पाया गया और पास के प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “भारत में लगभग 8.7 मिलियन ऐसे कुओं के साथ खुले कुएं वन्यजीवों के लिए खतरा साबित होते आए हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस इस खतरे को कम करने और समाधान खोजने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करना जारी रखते हैं। यह सफल रेस्क्यू वन्यजीव संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालता है।

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “यह इस बात का एक उदाहरण है कि कैसे तत्काल कार्रवाई और उचित समर्थन से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सकता है। हम ऐसे बचाव कार्यों में वन्यजीवों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि जानवर सुरक्षित रूप से अपने प्राकर्तिक आवास में लौट जाए। यह कुआँ सियार के लिए एक संभावित मौत का कारण बन सकता था, और हमें ख़ुशी है कि यह ऑपरेशन सकारात्मक परिणाम के साथ समाप्त हुआ।

गोल्डन जैकल (सियार) भारतीय उपमहाद्वीप के मूल निवासी हैं और जंगल में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे सर्वाहारी हैं, मतलब वे विभिन्न प्रकार के छोटे स्तनधारी, पक्षी, मछली, खरगोश और यहां तक ​​कि फलों को भी खाते हैं। दुर्भाग्य से, गोल्डन जैकल अक्सर शिकार, वन्यजीव तस्करी, मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क दुर्घटना आदि के शिकार होते हैं। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची II के तहत संरक्षित है, और जंगल में इसकी अनुमानित आबादी 80,000 है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: After a day of intense sunshine in Agra, the weather changed as evening set in; rain is likely…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप के बाद शाम होने के बाद...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 10 Vegetarian Foods Rich in Protein: Dietitian’s Recommendations

आगरालीक्स…आगरा में वेजिटेरियंस की सबसे बड़ी चिंता है कि शरीर को प्रोटीन...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!